उत्तराखंड: यहां निर्माणाधीन रोड में जेसीबी के ऊपर गिरा बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बस्तड़ी रोड पर पष्मा गांव के पास सड़क काटने के काम में लगी जेसीबी के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चमोली निवासी 25 वर्षीय जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार, अस्कोट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बस्तड़ी रोड पर पस्मा गांव के नजदीक पहाड़ की कटिंग में लगी जेसीबी पर अचानक पहाड़ी की चोटी से आया बोल्डर आ गिरा। इस वजह से जेसीबी का चालक मलबे के अंदर ही दब गया। घटना की जानकारी तुरंत असकोट पुलिस थाने को दी गई जहां से यह जानकारी एसडीआरएफ की अस्कोट पोस्ट को दी गई।
एसडीआरएफ की टीम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मलबे को मशीन की सहायता से काट कर जेसीब में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचा चमोली के नंद प्रयाग निवासी 25 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई। एसडीआरएफ ने शव को निकालकर अस्कोट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक