उत्तराखंड: यहां दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो,…दो की मौत
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिथौरागढ़ में एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार देर रात को तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास घटी है।
कोतवाली धारचूला पुलिस को सूचना मिली कि, दिनांक- 28/29-12-2023 की रात्रि समय लगभग 12:40 बजे तहसील धारचूला क्षेत्रान्तर्गत तवाघाट लिपुलेख मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन संख्या- UK05TA-3021 जो नजंग से गर्बाधार की तरफ आ रहा था, स्थान ग्राम जिप्ती तोक गर्बाधार के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन चालक सहित कुल 02 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
सूचना मिलते ही कोतवाली धारचूला एवं थाना पांगला पुलिस टीम तथा एस0डी0आर0एफ0, एस0एस0बी0 एवं राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क पर लाया गया। पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय/ मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।
मृतकों का नाम-
- प्रेम दत्त पुत्र श्री नारायण दत्त, निवासी- ग्राम जिप्ती, पट्टी सिर्खा, थाना पांगला तहसील धारचूला जिला पिथौरागढ़ उम्र- 36 वर्ष ।
- पुष्कर सिंह शाही पुत्र स्व0 श्री रघु सिंह शाही, उम्र- 53 वर्ष निवासी- उपरोक्त

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश