उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में वैन गिरने से चालक की मौत, दो महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी
रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग जिले के चमेली गांव में वैन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चालक वाहन चलाना सीख रहा था. दो महीने पहले ही शख्स ने वाहन खरीदा था.
घटना के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे के करीब वैन चालक प्रकाश लाल पुत्र भजन लाल उम्र 27 वर्ष निवासी चमेली अपने गांव के पास वैन चला चलाना सीख रहा था. तभी वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक का रेस्क्यू कर 108 की मदद से अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया. वाहन चालक ने दो माह पहले ही नया वाहन खरीदा था. अभी वह वाहन चलाना ही सीख रहा था. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत