खटीमा में दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,… परिजनों में मचा कोहराम
खटीमा। उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है जवान रात को खाना खाकर सोया था और सुबह अपने कमरे में मृत पाया गया। घटना के बाद से मृतक जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारीके अनुसार, चारुबेटा पहाड़ी कालोनी निवासी मोहन सिंह गुरंग उम्र 25 साल देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। सुबह जब काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा मोहन अचेत अवस्था में पड़ा है। परिजनों ने फौजी को उप चिकत्सालय में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। फौजी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । फौजी मोहन सिंह गुरंग राजौरी सेक्टर पर तैनात था और 12 तारीख को छुट्टी पर घर आया था।
घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक किशोर पंथ अपनी टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही मृतक जवान के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार