उधमसिंह नगर: यहां पड़ोसी युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
रूद्रपुर। यहां मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी पांच महीने की गर्भवती हो गई। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला गजेंद्र उर्फ गणेश उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं।
आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना