उत्तराखंड: इस जिले में एक बार फिर कांपी धरती, पांच दिन में आठवां भूकंप, दहशत में लोग
उत्तरकाशी। जनपद में गुरुवार शाम 7:31 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बीते पांच दिनों में यह आठवां भूकंप था, जिसने स्थानीय निवासियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.7 रिक्टर स्केल पर मापी गई, जिसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में स्थित था। हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं।
बता दें कि पांच दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह आठवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली