हल्द्वानी: यहां अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कालाढूंगी रोड के लालडांठ चौराहे पर जेसीबी मशीन से स्थायी अतिक्रमण को ढहाने की कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के तहत की गई है।
प्रशासन ने पहले से ही अतिक्रमण चिन्हित कर दिए थे और संबंधित व्यक्तियों को अपने अतिक्रमण हटाने का समय भी दिया था। लेकिन समय पूरा होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो प्रशासन ने आज जेसीबी लगाकर अतिक्रमण तोड़ने का अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, और लोक निर्माण विभाग के एक्शन अशोक चौधरी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का यह कदम शहर की अव्यवस्थाओं को सुधारने और सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश