ब्रेकिंग : ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी को रुद्रपुर लालकुआं हाईवे में सड़क पार करते समय ट्रक के नीचे आ गयी। राहगीरों द्वारा महिला को पंतनगर चिकित्साल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।
पुलिस के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त के बाद शकुतंला देवी अपने बच्चों के साथ रुद्रपुर लालकुआं हाईवे में स्थित मस्जिद कालोनी के पास मकान में रह रही थी। गुरूवार को वह सड़क पार कर विश्वविद्यालय में किसी काम से आ रही थी। तभी रूद्रपुर से लालकुआं की ओर जा रहे ट्रक ने उसको अपनी चपेट में लिया। जिससे वह बुरी तरह ट्रक के पहिए में फंस गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने उन्हें विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज