हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन पर CBI का बड़ा एक्शन: RPF के ASI और तकनीशियन 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
हल्द्वानी। देहरादून सीबीआई की टीम ने रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एएसआई और एक तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जबकि वे कुल 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता के खिलाफ आरपीएफ पुलिस द्वारा एफआईआर संख्या 180/60/2025 दर्ज की गई थी। यह मामला शीशमहल रेलवे फाटक को एक डंपर द्वारा क्षतिग्रस्त करने से जुड़ा था। आरोप है कि आरपीएफ के अधिकारी और रेलवे तकनीकी कर्मचारी शिकायतकर्ता से गिरफ्तारी और वाहन जब्त न करने के बदले में ₹2 लाख की रिश्वत मांग रहे थे। बाद में रकम घटाकर ₹25,000 कर दी गई, जिसमें से शिकायतकर्ता से ₹20,000 लेते ही CBI ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद CBI ने दोनों आरोपियों के घरों की तलाशी ली और उनकी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले में गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्वतखोरी का यह सिलसिला कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।
CBI ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद रेलवे और आरपीएफ के अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट