हल्द्वानी में चोरी का खुलासा, लाखों का सामान समेत चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में घरों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर के पास से साढ़े चार लाख का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही थी, उन्हें लगातार शिकायत चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। मामले में उन्होंने कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीन ने संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही करीब कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
मुखबिर की सूचना पर चोर को चोरी का माल बेचने के वक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोर राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी राजविहार कालोनी, फेस-2 मुखानी के कब्जे से साढ़े चार लाख का माल बरामद किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश