हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, बस हादसे में घायलों का जाना हाल…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल सड़क हादसे में घायलों का हालचाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का दौरा किया। हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सड़क हादसे में घायलों का हालचाल जानने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की।
बतादें कि विगत दिवस भीमताल के पास रोडवेज की एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, और गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को आज ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और सड़क हादसे में मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश