लालकुआं: यहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, सैंपल फेल होने पर होगी कार्रवाई
लालकुआं। दीपावली से पुर्व मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में टीम द्वारा लालकुआं के मिठाई, परचून की दुकान के अलावा अन्य दुकानों पर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। जिसको जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि मिठाई के दुकानों पर मिठाई के सैंपल के अलावा, मावा, चॉकलेट, सरसों का तेल, रिफाइंड के अलावा कई अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं. उन्होंने कहा कि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना जताई गई है. ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा दीपावली के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों से मावा आने की शिकायत भी मिल रही है, जिसकी सैंपलिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि नमूने फेल होने के बाद दुकानदार और उत्पादनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज