हल्द्वानी: नाले में बहे बच्चे का शव 5 दिन बाद आज यहां हुआ बरामद
हल्द्वानी। भारी बरसात के बीच शनि बाजार नाले में बहे रिजवान का शव पांच दिन बाद जयपुर बीसा क्षेत्र सूपी भगवानपुर से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की है। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम बुधवार की शाम से यानि 31 जुलाई से ही तलाश करने में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, इंद्रानगर निवासी रिजवान बुधवार की शाम करीब 5 बजे घर से शनि बाजार सामान लाने के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह नाले के तेज बहाव में बह गया। उसे नाले में गिरता देख उसके साथ के बच्चों ने शोर मचा कर लोगों को इसकी सूचना दी । तब से लगातार बच्चों की ढूंढ खोज पुलिस, एसडीआरएफ,, फायर ब्रिगेड के साथ ही नगर निगम की टीम के अलावा उसकी तलाश गुरूवार को एनडीआरएफ. के साथ-साथ उसकी तलाश में परिजन भी जुटे हुए थे।
बच्चे की तलाश शनिवार की शाम तक मोतीनगर के पास जयपुर बीसा तक की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं मिल पाई। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने जयपुर बीसा क्षेत्र में ग्रामीणों ने बच्चे का शव देखा, तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ नितिन लोहनी, एसओ बनभूलपुर नीरज भाकुनी सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना परिजनों को भी दे दी गई, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बच्चे की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर कर ली गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट