हल्द्वानी नगर निगम के मेयर बने गजराज बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी को 3894 मतों से हराया
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में कुमाऊं की सबसे हॉट सीट हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 3894 वोटों से पराजित किया।
गजराज बिष्ट को जहां 71962 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने 68068 वोट हासिल किए। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे रही। उसे 207 में से 95 मत मिले, जबकि भाजपा को 92 वोट मिले। हल्द्वानी में कुल 158646 लोगों ने मत का प्रयोग किया था। खास बात यह रही कि हल्द्वानी सीट पर 6769 मत रिजेक्ट हो गए।
देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने सभी का आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज