हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार बुलेट ने राजस्व कर्मचारी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, वीडियो वायरल…
हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कालाढूंगी रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर तेज रफ्तार बुलेट सवार ने एक बुजुर्ग राजस्व कर्मचारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना देर रात 11बजे की बताई जा रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में कार्यरत थे। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का नतीजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी बुलेट सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज