हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
हल्द्वानी। शुक्रवार रात छड़ायल के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारीक अनुसार, धान मिल रोड स्थित मां पूर्णागिरि विहार निवासी 75 वर्षीय साधु सड़क किनारे ठेले से सब्जी ई-रिक्शा में लाद रहे थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आई और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ठेले के पास खड़े साधु गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ई-रिक्शा मालिक और मृतक के भतीजे महेंद्र सिंह को भी चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए एसटीएच अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग