हल्द्वानी: यहां छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लीलता का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
हल्द्वानी। शहर में एक और शर्मनाक घटना ने सबको चौंका दिया है। एक प्रतिष्ठित स्कूल की 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका टीचर उसे सोशल मीडिया और मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजता है।
इसके अलावा, जब भी वह स्कूल जाती है, तो टीचर उसे अनुचित तरीके से छूता है। इस पूरी घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर स्कूल के टीचर द्वारा नाबालिग छात्रा को अश्लील संदेश भेजने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट