हल्द्वानी: यहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक।
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र रामपुर रोड के पास हुए सड़क हादसे स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे स्कूटी सवार युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक रामपुर रोड नेक्सा शोरूम की तरफ जा रहा था कि अचानक उसने बगल से जा रहे स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, एक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। साथ ही मृतक स्कूटी सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज