हल्द्वानी: कल नैनीताल जनपद भ्रमण आ रहे हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रूट रहेगा डायवर्ट

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उपराष्ट्रपति के जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान डायवर्जन प्लान जारी किया गया हैं, यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.05.2024 की प्रातः 09:00 बजे वीवीआईपी महोदय के प्रस्थान तक रहेगा।

1- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आर0टी0ओ0 रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढूंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायतघर तिराहा से आर०टी०ओ० रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढुंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

3- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से तीनपानी होते हुये शीतल होटल तिराहा, पंचायतघर तिराहा से आर0टी0ओ0 रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढुंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

4- कालाढुंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।

5- दिनांक 30.05.2024 को प्रात: 06:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

6- वीवीआईपी महोदय के लैडिंग से 15 मिनट पूर्व नैनीताल बैक तिराहा से अमृतपुर मोड़ तक जीरो जोन की कार्यवाही की जायेगी। जीरो जोन की कार्यवाही के समय रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर, लालडांट से पनचक्की को ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर रोका जायेगा।

7- रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें प्रात : 06:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्यूलीकोट होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे। वीवीआईपी महोदय की लैडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

समस्त रोडवेज / केमू की बसों को रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जायेगा।

8- शहर हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्यूलीकोट भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad