हल्द्वानी : यहां सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रामबाग चौराहे के पास बुधवार रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली से तेज़ रफ़्तार स्कूटी के साथ टकरा गए, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह व सावन सिंह पुत्र राजेश सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज