हल्दूचौड़: यहां मजदूरों की बस्ती में बिन्दुखत्ता का युवक बेच रहा था कच्ची शराब, चढ़ा पुलिस के हत्थे
हल्दूचौड़। नैनीताल जिले के कोतवाली के हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर गौला गेट में एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने कच्ची शराब के 18 पाऊस भी बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल रमेश गोस्वामी और अनलि शर्मा गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गौला गेट पर एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से आकर श्रमिकों की बस्ती में घूम—घूम कर कच्ची शराब बेच रहा है।
सूचना पर चौकी प्रभारी देवरामपुर के गौला गेट पर पहुंचे। तो गौला गेट तिराहे पर एक मोटर साइकिल की लाइट चमकती दिखी। जब डिस्कवर बाइक UA04B-5120 नजदीक आई तो उन्होंने बाइक सवार को रोककर उससे पूछताछ की तो बाइक सवार ने अपना नाम मदन सिंह बताया, वह बिंदुखतता के हाटाग्राम का रहने वाला है।
पुलिस ने जब इस 43 वर्षीय व्यक्ति से कंघे पर लटके बैग की तलाशी में उसके बैग में 18 पाऊच मिले। जिन्हें वह गौला खनन में लगे श्रमिकों की बस्ती में फेरी लगाकर बेचता है। फिलहाल पुलिस ने मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज