उत्तराखंड : सीएम धामी फुल एक्शन में, इन डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर हरमीत कौर, डॉ प्रीति सारस्वत, डॉ. सर्वान्स मालवीय की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड और आयुर्वेद चिकित्सक लगातार सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में त्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने आयुर्वेद चिकित्सकों के बैकलाग समेत 253 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। हालांकि बोर्ड ने इस आरोपो को खारिज कर दिया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकरण में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको शिकायत दी थी, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पुलिस से भिड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, अभद्रता और शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के लगाए आरोप,…देखें वीडियो
आज का राशिफल (11 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी-: दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी का झांसा देकर लूटा, दो गिरफ्तार
लालकुआं: समाज सेवा की आड़ में रंगदारी का आरोप, 5000 रुपये नहीं देने पर व्यापारी से सरेराह मारपीट; स्वघोषित अध्यक्ष पर FIR
बिंदुखत्ता: लोकगायिका कमला देवी से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, लोकगीत सुनकर हुए मंत्रमुग्ध