Uttarakhand Weather: 30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, इन दो जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

रुद्रप्रयाग में प्रशासन अलर्ट मोड पर
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग जिले के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा जिला आपदा परिचालन केंद्र से मौसम की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने 30 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

बागेश्वर में भी स्कूलों में छुट्टी
वहीं, भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिले में भी 30 जुलाई को स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिले में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

रुद्रप्रयाग प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है। लोगों से किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।