दर्दनाक हादसा: यहां कार बनी आग का गोला, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
बरेली। यूपी के बरेली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, कार में आग लगने से 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंची।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल बरेली हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दभौरा गांव के निकट रात्रि 11:00 बजे मारुति अर्टिगा कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर जा पहुंची। दूसरी ओर से आ रहे रेत से भरे डंपर से जा टकराई और घसिटते हुए काफी आगे तक पहुंच गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में लगी आग में डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों धूं धूं करके जल उठे। सूचना पाकर भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची जब तक पुलिस पहुंची जब तक आग अपना काम कर चुकी थी, कार और डंपर दोनों जलकर राख हो चुके थे। डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग बुझने पर देखा कि 7 जली हुई खोपड़ी और कंकाल कार के अंदर पड़े थे और एक बच्चे का कंकाल भी था। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसपी घुले सुशील कुमार चंद्रभान, आईजी रेंज राकेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना