Uttarakhand: यहां नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,6 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंपावत। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जनपद के सीमांत तराई क्षेत्र बनबसा में नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज पुलिस चौकी एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र में स्थित पिलर नंबर 805 के पास से दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों के पास से चम्पावत पुलिस ने छह किलो से अधिक की चरस बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बनबसा थाने के अंतर्गत आने वाली शारदा बैराज पुलिस चौकी एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नेपाल के कंचनपुर निवासी दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है.
आरोपियों की पहचान पुरन बुडा एवं रविंद्र बुडा के रूप में हुई है. दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें चम्पावत पुलिस ने ये नशे क्व खिलाफ साल की तीसरी बड़ी कार्रवाई की है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज