उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, अब इन कर्मचारियों को मिलने जा रहा पुरानी पेंशन का लाभ
देहरादून। राज्य के 13 अशासकीय महाविद्यालयों में पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनको पुरानी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों से ऐसे शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण मांगा है।
प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से बुधवार को इस बाबत सभी कॉलेजों के प्रबंधन और प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इन अशासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं जो एक अक्तूबर 2005 से पहले की विज्ञप्ति के आधार पर चयनित हुए हैं। लेकिन उनकी नियुक्ति इसके काफी बाद हुई, ये लोग पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे से बाहर हैं। लेकिन अब जल्द ही इनको पुरानी पेंशन स्कीम में जोड़ा जाएगा। इससे लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा डा. अंनु अग्रवाल की ओर से सभी कॉलेजों को इसका पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने एक अक्तूबर 2005 से पहले की विज्ञप्ति से भर्ती सभी शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन में जोड़ने का निर्णय लिया है। कॉलेज ऐसे कर्मचारियों का पूरा विवरण उनकी सूची के साथ निदेशालय को उपलब्ध कराएं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल