उत्तराखंड: यहां जिंदा महिला को वोटर लिस्ट में बताया मृत, बच्‍चे को गोद में लिए तीन घंटे तक काटती रही चक्‍कर, नहीं डालने दिया वोट…

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून में एक महिला को मृत बता कर वोट नहीं डालने दिया गया। महिला करीब तीन घंटे तक बच्चे को गोद में लिए भटकती रही। महिला वोट देने के लिए मतदान केंद्र श्री गुरुराम राय डिग्री कालेज पथरीबाग के 18 धर्मपुर भंडारी बाग में पहुंची थी। मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उसे यह कहकर लौटा दिया कि मतदाता सूची में तुम्हें मृत घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तुम वोट नहीं दे सकती हो। इस दौरान महिला बच्चे को गोद में लिए तीन घंटे इधर-उधर चक्कर काटती रही, लेकिन उसे वोट डालने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, भंडारी बाग की रहने वाली 33 वर्षीय साहिबा खान हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करती रही हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे वह मतदान करने के लिए श्री गुरुराम राय डिग्री कालेज, पथरीबाग में बने मतदान केंद्र में गईं। जब उन्होंने अपनी वोटर स्लिप दिखाई तो एक बार तो बूथ पर बैठे कर्मचारी उसे देखकर चौंक गए और कहा कि तुम तो मर चुकी हो। वोट देने के लिए कैसे आ गई। महिला ने कहा कि वह जीवित है। उन्होंने मतदान अधिकारियों को अपने जीवित होने के सभी दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और लौटा दिया।

साहिबा खान ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके पति मोहसिन की मृत्यु हो चुकी है। वह घर में ही रहती हैं, लेकिन मतदाता सूची अपडेट करने आए कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट देकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को जब वह वोटर स्लिप लेकर मतदान करने पहुंचीं तो देखा कि मतदान केंद्र पर मौजूद सूची में उनके नाम के ऊपर डिलीट की मुहर लगी हुई थी। जब उन्होंने बताया कि वह जीवित हैं तो एक अधिकारी ने मतदाता सूची में उनके नाम के सामने जीवित लिख दिया, लेकिन मतदान नहीं करने दिया। अधिकारी ने उनसे कहा कि अगली बार जब मतदान होंगे तो उन्हें मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

महिला के नाम के ऊपर वोटर लिस्ट में डिलीट लिखा हुआ था, जिसके कारण उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया। यह चूक बूथ लेवल अधिकारी के स्तर पर हुई है, ऐसे में उन्हें ही पता होगा कि वोटर लिस्ट में डिलीट कैसे लिखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad