उत्तराखंड: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे शहीदों के पार्थिव शरीर, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून। जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकासखंड के बमिलाया गांव के जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।
शहीदों के पार्थिव शरीर को आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी आतंकवादी हमले में शहादत देने वाले चमोली के नायक वीरेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल के राइफलमैन गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल