उत्तराखंड : यहां दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,….. जानें मामला
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रुद्रपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा समेत पांच पुलिस को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी इससे पहले रुद्रपुर के यातायात निरीक्षक को भी सस्पेंड कर चुके हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में कानून और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद पिछले सप्ताह सिडकुल क्षेत्र में रात को आचनक निरीक्षक किया था, शुक्रवार को एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गस्त एवं डायल 112 को चेकिंग किया तो पता चला की दोनों गाड़ियां एक पार्क में खड़ी है,और ड्यूटी पर तैनात कर्मी गायब है।
जिसपर एसपी काशीपुर ने फोन पर जानकारी ली तो सभी ने अपने आपको गाड़ी पर होने की बात कही। एसपी सिटी ने जब पता लगाया तो पता चला की सभी एक होटल में बैठे हुए हैं। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एस आई प्रकाश बिष्ट, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल जगदीश पाठक,ललित,भरत बिष्ट को सस्पेंड कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत