उत्तराखंड : यहां महिला ग्राम प्रधान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर विजिलेंस टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के थाना पुलभट्टा ग्राम भंगा निवासी ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने हेतु सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20000 /- रूपये रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया।
शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया । ट्रैप टीम द्वारा श्रीमती पूजा वर्मा, ग्राम प्रधान को 10,000 /- रूपये (दस हजार रूपये ) की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।
ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा, कानि0 नवीन कुमार, कानि0 संजीव सिंह नेगी एवं कानि0 गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत