हल्द्वानी: यहां तीन हजार की रिश्वत लेते लिपिक और राज्य कर अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत विजिलेंस ने हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी विजिलेंस नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट व संविदा लिपिक दीपक सिंह मेहता को रिश्वत लेने व मांगने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने राज्य कर अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट के घर की तलाशी लेने पर 1,47,500 रुपए व कुछ अभिलेख बरामद किए हैं।
एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत कर बताया गया था कि उसने जीएसटी रजिस्ट्रेशन का आवेदन किया था। जब उसने कार्यालय जाकर जानकारी ली तो लिपिक दीपक सिंह मेहता ने बताया आपका आवेदन क्लियर हो गया है पर साहब को कुछ देना होगा। एसपी मीणा ने बताया शिकायत सही पाए जाने पर आज निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर लिपिक दीपक मेहता को 3000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में दीपक मेहता ने बताया यह रिश्वत उसने राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट के कहने पर मांगी। जिसके बाद टीम के द्वारा राज्य कर अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ जारी है। वहीं निदेशक विजिलेंस के द्वारा ट्रैप टीम को 5000 नकद इनाम की घोषणा करने के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों से 1064 नंबर को डायल करने की अपील की है। ट्रैप टीम में निरीक्षक ललिता पांडे, निरीक्षक मनोहर दसोनी, एसआई राजीव उप्रेती, हेड कांस्टेबल जगदीश बोरा, कांस्टेबल नवीन कुमार आदि शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल