हल्द्वानी: यहां देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत
हल्द्वानी। देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे बाइक सवार को गोरापड़ाव के पास अज्ञात विक्रम वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर की मौत हो गई। घटना देर रात लगभग 8:15 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी मंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात में लगभग 8.15 बजे भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र श्री जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर- 2, बिंदुखत्ता व कमल धारियाल निवासी राजीव नगर 1 बोरिंगपट्टा बिंदुखत्ता हल्द्वानी से घर आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कोरंगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश