लालकुआं: स्टोन क्रशरों ने घटाया रेट, नाराज वाहन स्वामियों का अनिश्चितकाल के लिए गेट बंद का ऐलान

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्षेत्र के 16 स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा खनन रेट में 2 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती करने के फैसले से खनन व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में खनन व्यवसायियों ने गौला नदी से आरबीएम (रोड़ी-बजरी-मौरंग) की निकासी अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है।

खनन व्यवसाइयों का कहना है कि पहले ही घाटे में चल रहे कारोबार पर यह नया भार असहनीय है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि क्रशर संचालकों ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

क्रशर संचालकों का पक्ष

लालकुआं, बरेली रोड और रामपुर रोड के सभी स्टोन क्रशर संचालकों ने सामूहिक बैठक कर 1 मार्च से खनन रेट में 2 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि बढ़ती लागत और मुनाफे में कमी के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। इस निर्णय को लेकर सभी क्रशर मालिकों ने लिखित सहमति पत्र जारी किया है, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग

खनन व्यवसायियों की आपात बैठक, विरोध में गेट बंद करने का ऐलान

खनन व्यवसायियों ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और समस्त वाहन स्वामियों ने गौला नदी से खनन बंद करने का निर्णय ले लिया। सभी गेट अध्यक्षों के सामने हुई बैठक में यह तय हुआ कि जब तक क्रशर संचालक पुरानी दरें बहाल नहीं करते, तब तक खनन बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

इस बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, प्रधान शंकर जोशी, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, विजय खोलिया, भगवान धामी, पंकज दानू, रमेश कांडपाल और इन्द्र सिंह नयाल समेत बड़ी संख्या में वाहन स्वामी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन

इस मुद्दे पर वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश सिंह बिष्ट ने कहा कि क्रशर एसोसिएशन द्वारा रेट घटाने की कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि रेट को लेकर कोई मतभेद है, तो प्रशासन के सहयोग से उचित समाधान निकाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad