(बड़ी खबर) उत्तरकाशी: गंगोत्री जा रही बस हादसे का शिकार… 41 श्रद्धालुओं से भरी थी बस, कई घायल, देखें वीडियो…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले से गंगोत्री यात्रा पर निकली एक तीर्थयात्री बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा धरासू क्षेत्र में हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस (UK 13 PA-0085) गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 41 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 8 से 10 लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
पुलिस ने हादसे के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है और सुरक्षित यात्रा के लिए वैकल्पिक प्रबंध भी किए जा रहे हैं। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर